नजफगढ़ में पानी से हाहाकार, जलभराव पर काम की जगह आरोप-प्रत्यारोप कर रही एजेंसियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में पानी से हाहाकार, जलभराव पर काम की जगह आरोप-प्रत्यारोप कर रही एजेंसियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ बरसात के पानी से होने वाले जलभराव से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि नजफगढ़ मंे जलभराव से लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं लेकिन फिर भी इससे राहत दिलाने की बजाये निगम प्रशासन व दिल्ली सरकार की एजेसिंया एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
नजफगढ़ में रोजाना हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। बरसात के पानी से न केवल गलियां व सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी है बल्कि लोगों के घरों व दूकानों में भी बरसात का पानी भर गया है जिसकारण लोगों का लाखों का सामान बर्बाद हो रहा है और प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है। नजफगढ़ में ऐसा कोई मार्ग या बाजार या कालोनी नही बची है जहां जलभराव ना हो। यहां तक की बरसात के पानी के साथ-साथ सीवर का पानी भी गलियों व सड़कों के साथ-साथ दूकानो व घरों में भर रहा है फिर भी अधिकारी कुछ करने को तैयार नही है।

हालांकि बरसात से पहले पार्षद व मीना तरूण यादव, सतपाल मलिक व विधायक कैलाश गहलोत नजफगढ़ में जलभराव न होने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे थे और साथ ही नजफगढ़ से जुड़े सभी नालों व सीवर की सफाई का भी पुख्ता दावा कर रहे थे लेकिन नजफगढ़ की पहली बरसात से लेकर अब तक लगातार शहर व कालोनियों में जलभराव हो रहा है। लोग परेशानी झेल रहे है लेकिन निगम व दिल्ली सरकार की एजेंसियां एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर रहे हैं। इस संबंध में दूकानदारों का कहना है कि कोरोना की वजह से बाजार पहले ही तबाह हो चुका है। लोगों के पास काम नही है और जो कुछ सामान दूकानों में था भी तो वह भी जलभराव के कारण बर्बाद हो चुका है। लोगों का यह भी कहना है कि न तो प्रशासन उनकी सुन रहा है और न कोई नेता कुछ कर रहा है। निगम व दिल्ली सरकार के अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति के लिए काम करते दिखाई देते हैं। सड़कों व बाजारों से पानी निकालने के लिए पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन वो पंप तेल ना होने की वजह से चलते ही नही है। जिसकारण एक नई आफत और लोगों के साथ जुड़ गई है। इस संबंध में नजफगढ़ मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल ने कहा कि आखिर नजफगढ़ वासियों का कसूर क्या है। क्यों बार-बार उन्हे एक ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग नुकसान झेलकर भी इस समस्या से निजात पाने की बात कर रहे है लेकिन फिर भी प्रशासन कुछ करने को तैयार नही है। उन्होने बताया कि नजफगढ़ की इस जलभराव की विकट समस्या को मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल तक को हम अवगत करा चुके हैं लेकिन इस समस्या पर अभी तक किसी ने कोई संज्ञान नही लिया। उन्होने कहा कि लोगों की मांग है कि इस समस्या के लिए जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य मंे नेता या अधिकारी लोगों को बेवकूफ न बना सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox