सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को राजनीति में आने का दिया ऑफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को राजनीति में आने का दिया ऑफर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल व भरोसेमंद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के एलान के साथ ही उनके भविष्य की गतिविधियों को लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं। हालांकि अभी तक धोनी ने इसका कोई खुलासा नही किया है फिर भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को राजनीति में आने का ऑफर दिया है।
स्वामी ने यहां तक कहा है कि धोनी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में हाथ आजमाना चाहिए। भाजपा नेता ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को चुनाव लड़ने के लिए न्योता भी भेजा है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, श्एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लिया है बाकी चीजों से नहीं। उनकी क्रिकेट के मैदान में बाधाओं से लड़ने और टीम के प्रेरक नेतृत्व वाली काबिलियत की सार्वजनिक जीवन में जरूरत है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।
गौरतलब है कि शनिवार शाम महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत के साथ-साथ लोगों को भी चकित कर दिया। माना जा रहा था, धोनी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे, लेकिन उनके द्वारा अचानक संन्यास का फैसला हैरानी भरा रहा।
धोनी के संन्यास के एलान के बाद लोगों की तरफ से उन्हें आगे के जीवन के लिए ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, धोनी हमारे दिल-दिमाग से कभी संन्यास नहीं ले सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, विश्व क्रिकेट को हेलीकॉप्टर शॉट्स की बहुत याद आएगी।
बता दें कि, 39 साल के धोनी टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। वो सितंबर में होने वाले आईपीएल में भी चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। फिलहाल टीम चेन्नई में अभ्यास कर रही है जहां से जल्द ही टीम यूएई के लिए रवाना हो जाएगी। गौरतलब है कि इस साल कोरोना संकट के चलते आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox