जादुई काढ़ा कोरोना के साथ पांच बिमारियों से भी करता है बचाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जादुई काढ़ा कोरोना के साथ पांच बिमारियों से भी करता है बचाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इस कोरोना काल में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने में लगा हुआ है, ताकि वह कोरोना वायरस के खतरनाक संक्रमण से बच सके। इसके लिए खासतौर पर कई तरह के काढ़े प्रचलन में है। आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी है, ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके। आयुर्वेद में तो सेहत के लिहाज से काढ़े को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। आयुर्वेद का जादुई काढ़ा न केवल आप को कोरोना संक्रमण से बचाता है बल्कि पांच बीमारियों को भी दूर कर सकता है।
आईये हम आपकों आयुर्वेद की विख्यात हस्ती डा. निमेशराज सिंह द्वारा बताये आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने की विधि के बारे मे बताते है-
अजवाइन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए जिन सामग्री की जरूरत पड़ेगी, वो इस प्रकार है-
एक चम्मच अजवाइन
एक चम्मच हल्दी
एक चम्मच शहद
एक चुटकी काला नमक
एक नींबू या फिर एक चम्मच सेब का सिरका
आधा लीटर पानी

अजवाइन का काढ़ा बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसे उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें। फिर उसमें हल्दी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद पानी को तब तक उबलने दें, जब तक कि उसकी मात्रा आधी न हो जाए। फिर उसे एक गिलास में छान लें और उसमें नींबू का रस या सेब का सिरका, काला नमक और शहद मिला लें। अब अजवाइन से बने इस जादुई काढ़े का घूंट-घूंट करके स्वाद लें।

रोज सुबह पीना है फायदेमंद
आप इन बातों से शायद अनजान ही होंगे कि अजवाइन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा अजवाइन से बने काढ़े को रोज सुबह पीने की सलाह दी जाती है।

इन बीमारियों में मददगार हो सकता है ये काढ़ा
अजवाइन से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम और कान व मुंह से संबंधित संक्रमण को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसमें एंटी-पैरासेटिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। यह पेट से संबंधित परेशानियों (पेट दर्द, अपच, गैस, एसिडिटी) को दूर करने में भी सहायक है।
अजवाइन से बना काढ़ा वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। इस काढ़े का सेवन डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा भी कम कर सकता है। यह जादुई काढ़ा फेफड़ों को साफ रखने में भी मददगार हो सकता है। यह सांस संबंधी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। साथ ही यह काढ़ा गठिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
उन्होने कहा कि यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox