
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना की। राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के एक कथन का हवाला देते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट किया, जवाहरलाल नेहरू ने कहा था, सर्वविनाश ही, सह-अस्तित्व का एकमात्र विकल्प है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। प्रियंका गांधी ने कहा, जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली। करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते, जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। उन्होंने ट्वीट किया, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, श्हजारों लोगों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपनी जान गंवाई। अब हमारी बारी है कि हम लोकतंत्र के मूल्यों को कायम रखते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को न्यायोचित ठहराने का प्रयास करें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल