
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी का कहना है कि देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है, सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, सभी को भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य पर विश्वास है, सिवाय प्रधानमंत्री के। जिनकी कायरता ने ही चीन को हमारी जमीन लेने दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे। कांग्रेस नेता और राहुल गांधी लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। 14 अगस्त को राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, षारत सरकार लद्दाख में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीनी हकीकत संकेत दे रही है कि चीन तैयारी कर रहा है और मोर्चा साधे है। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी की भारत को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। इससे पहले छह अगस्त को राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा था, चीन का सामना करना तो दूर की बात, भारत के प्रधानमंत्री में उनका नाम तक लेने का साहस नहीं है। इस बात से इनकार करना कि चीन हमारी मातृभूमि पर है और वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से तथ्य नहीं बदलेंगे।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद