राजधानी में बड़ा हादसा: मकान गिरा, 8 की जान बची, कई अब भी फंसे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में बड़ा हादसा: मकान गिरा, 8 की जान बची, कई अब भी फंसे

दिल्ली/सिमरन मोरया/- शनिवार सुबह करीब 7 बजे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में करीब 11 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 7 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। माना जा रहा है कि 35 गज का यह मकान, जो लगभग 15 साल पुराना और जर्जर था, इसी वजह से गिर गया। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां
हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने अब तक 7 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अभी भी 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इलाके की तंग गलियों और भीड़ भाड़ के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। मकान में दो परिवार रहते थे, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। राहत दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं, लेकिन हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
यह कोई पहला मामला नहीं है। अप्रैल में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में भी एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। सीलमपुर हादसे ने एक बार फिर पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox