कैंटीन में मारपीट: विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR, फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कैंटीन में मारपीट: विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR, फडणवीस ने तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र/सिमरन मोरया/- एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में शिवसेना विधायक के कैंटीन कर्मचारी से मारपीट मामले की जांच तेज हो गई है। मामले में मुंबई पुलिस ने शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा कि घटना की जांच शुरू करने के लिए पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। अगर यह संज्ञेय अपराध है तो उचित कार्रवाई होगी।

बता दें कि शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई कर दी थी और खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद संजय गायकवाड सरकार और विपक्ष के निशाने पर थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि इस तरह का व्यवहार विधायकों द्वारा अपनी शक्ति का दुरुपयोग अच्छा नहीं है। वहीं गृह राज्य मंत्री और शिवसेना विधायक योगेश कदम ने कहा था कि पुलिस गायकवाड़ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है, क्योंकि इस संबंध में उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस पर शुक्रवार यानी 11 जुलाई को मुंबई पुलिस ने कहा कि कैंटीन कर्मचारी मारपीट मामले में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में अपराध दर्ज की गई है। इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। जांच शुरू करने के लिए शिकायत की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर यह संज्ञेय अपराध है, तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी यह समझना ज़रूरी है कि कुछ अपराध संज्ञेय होते हैं, जबकि कुछ असंज्ञेय। किसी अपराध की श्रेणी बल प्रयोग के आधार पर तय होती है। पुलिस को अपना काम करने दीजिए, वे उचित कार्रवाई करेंगे।

क्या था मामला?
दरअसल, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक गायकवाड़ पर खाने की गुणवत्ता की शिकायत करने के बाद मंगलवार यानी 8 जुलाई की रात मुंबई के एमएलए हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह घटना आकाशवाणी एमएलए होस्टल में हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox