
क्रिकेट/सिमरन मोरया/- भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच जारी है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय किया था। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में जो रूट शतक लगाने में कामयाब रहे। यह रूट के टेस्ट करियर का ये 37वां शतक रहा।
इस मुकाबले के दूसरे दिन यानी 11 जुलाई को मैदान पर हंगामा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी ड्यूक्स गेंद की शेप से नाखुश थे और अंपायर से इसे लेकर शिकायत की। यह पूरी घटना इंग्लैंड की पारी के 91 वें ओवर में हुआ। चूंकि 80 ओवर के बाद भारतीय टीम ने नई गेंद ली थी, ऐसे में नई गेंद सिर्फ 10 ओवर पुरानी थी। हालांकि इसके बावजूद गेंद की शेप सही नहीं दिख रही थी।
अंपायर से भिड़े शुभमन
हालांकि, अंपायर ने गेंद को जांचने के लिए ‘रिंग टेस्ट’ किया। लेकिन, गेंद उस रिंग से नहीं निकली, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि गेंद खराब हो चुकी थी। इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वो भी पसंद नहीं आई। वह अंपायर से जोरदार बातचीत करते देखा गया। उन्होंने अंपायर से गेंद खराब होने की बात कही। इसके बाद नई गेंद मंगवाई गई, लेकिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वो भी पसंद नहीं आई। वो अंपायर से जोरदार बातचीत करते दिखे।
शुभमन गिल जब अंपायर से बात कर रहे थे तो वे बहुत गुस्से में लग रहे थे। हालांकि अंपायर ने उनकी दलीलों को खारिज खारिज कर दिया। स्टंप माइक पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आवाज भी सुनाई दी। सिराज कहते हैं कि ये 10 ओवर पुरानी गेंद है? सच में?’ भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अनुरोध के बाद अंपायर ने 99वें ओवर में गेंद को एक बार फिर से बदलने का निर्णय किया।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!