
बिहार/सिमरन मोरया/- बिहार सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। नीतीश सरकार हर परिवार को प्रतिमाह 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम कर रही है। ऊर्जा विभाग ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है, जिसे वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट की स्वीकृति के लिए जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद यह योजना लागू हो सकती है, जिससे लाखों परिवारों, खासकर निम्न और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत मिलेगी। इस कदम को चुनावी वर्ष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ऊर्जा विभाग की तरफ से जारी प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के सभी परिवारों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, राज्य की जनता को 100 यूनिट बिजली के लिए कोई भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। लेकिन अगर आप 100 यूनिट से ज्यादा का इस्तेमाल करते हो, तो आपको पैसे देने होंगे। इस प्रस्ताव को पहले वित्त विभाग भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी दे गई है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!