जो बाइडेन का बड़ा बयान, बोल- भारत और अमेरिका के रिश्ते स्पेशल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जो बाइडेन का बड़ा बयान, बोल- भारत और अमेरिका के रिश्ते स्पेशल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि मैंने एक सीनेटर और उपराष्ट्रपति के तौर पर दोनों देशों के रिश्तों को गहरा होते हुए देखा है। 15 साल पहले मैंने भारत के साथ ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील को पूरा करने के लिए प्रयास किए। जिसकारण उनकी नजर में भारत व अमेरिका के रिश्ते स्पेशल बने हुए है। साथ ही उन्होने इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यदि वे जीतते हैं तो इंडियन-अमेरिकन डायस्पोरा का भरोसा बनाए रखेंगे जो कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाते हैं।
साउथ एशियन फॉर बाइडेन नाम से हुए एक इवेंट में उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों और दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच कई वर्षों से रिश्ते गहरे हुए हैं। इसके अलावा जो बाइडेन ने कहा कि यदि राष्ट्रपति चुना गया, तो खतरों से निपटने में भारत के साथ खड़ा रहूंगा।
बाइडेन ने इस वर्चुअल इवेंट में कहा भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, हमारे बीच एक स्पेशल बॉन्डिंग है। मैंने एक सीनेटर और उपराष्ट्रपति के तौर पर दोनों देशों के रिश्तों को गहरा होते हुए देखा है। 15 साल पहले मैंने भारत के साथ ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील को पूरा करने के लिए प्रयास किए। मैंने कहा था कि भारत और अमेरिका दोनों अच्छे दोस्त और पार्टनर बनते हैं तो विश्व और सुरक्षित बनेगा।

ट्रंप का एच1बी वीजा पर फैसला नुकसानदायक
बाइडेन ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह दुखदायी है कि जब हेट क्राइम के बढ़ने से आपको टारगेट किया जाता है, लीगल इमिग्रेशन को रोका जाता है। एच1बी वीजा पर अचानक और नुकसान करने वाला एक्शन लिया जाता है। एच1बी वीजा ने अमेरिका को मजबूत बनाया है और दोनों देशों को करीब लेकर आया है। राष्ट्रपति बनने पर मैं इंडियन डायस्पोरा पर भरोसा जारी रखूंगा. यह हमारे दोनों देशों को करीब लाता है, जैसे कि मैने अपने करियर में किया है।
गौरतलब है कि 22 जून को ट्रंप ने कोरोना महामारी का हवाला देकर एच1बी सहित अन्य वर्क वीजा को इस साल के अंत तक के लिए सस्पेंड कर दिया था। इवेंट में बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार भारतवंशी कमला हैरिस की भी तारीफ की. वहीं, कमला हैरिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox