स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनल ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनल ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोरोना महामारी के समय निजी कंपनियों के बढ़ते टैरिफ को देखते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने ग्राहकों के हित के लिए मौजूदा प्लान में सुविधाजनक बदलाव कर अपने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन की शुरुआत में मार्च के महीने से ही बीएसएनल ग्राहकों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि देखी गई।
इस संबंध में रोहतक व जीन्द एसएसए के प्रधान महाप्रबंधक श्री सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएनएल ने ग्राहकों के हित के लिए कोरोना महामारी के समय में प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर की तरह अपने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी नहीं करी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 74वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनल अपने मौजूदा व नए मोबाइल ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई है। इसमें प्रमुख तौर पर वार्षिक अनलिमिटेड प्लान 1999 में 74 दिनों की वृद्धि दी गई है जिससे प्लान की वैलिडिटी 365 दिन से बढ़कर 439 दिन हो गयी है। इसके चलते ग्राहक अब 1999 प्लान में 439 दिनों तक 3 जीबी रोजाना डाटा व अनलिमिटेड कॉल का इस्तेमाल कर सकता है। बीएसएनल का 599 का वर्क फ्रॉम होम प्लान भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। इस प्लान में कंपनी ग्राहक को रोजाना 5 जीबी प्रतिदिन डाटा उपलब्ध करवा रही है तथा अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है जिसकी वैधता 90 दिन के लिए हैं। उन्होंने बताया कि 599 वाला प्लान उन विद्यार्थीयो व ग्राहकों के लिए बहुत लाभदायक हैं जो ब्रॉडबैंड सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और घर से ही स्कूल व ऑफिस का काम कर रहे हैं। बीएसएनएल द्वारा बहादुरगढ़ शहर में ऑप्टिकल फाइबर पर ब्रॉडबैंड(एफटीटीएच) की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। इस सुविधा के अंतर्गत अभी तक बहादुरगढ़ शहर में तकरीबन 850 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस सुविधा में केवल रू 525/- मासिक में 25 एमबीपीएस की स्पीड के साथ पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रू 777/- मासिक में 50 एमबीपीएस व 1277/- मासिक में 100 एमबीपीएस के भी प्लान उपलब्ध हैं। इन प्लान में भी पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox