बीएसएनएल बहादुरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीएसएनएल बहादुरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत संचार निगम लिमिटिड की बहादुरगढ़ शाखा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीजीएम दिनेश कुमार व डीई दुष्यन्त कुमार ने ध्वजारोहण किया और सभी को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से की गई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को पूरा करने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर डीजीएम दिनेश कुमार ने कहा कि हम सबकों को अपने से पहले देश को आगे रखना है। हम सबकों को मिलकर देश को नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए सामुहिक प्रयास करना है। जिस तरह से हम कोरोना बिमारी से मिलकर लड़ रहे है और अब जीत की ओर जा रहे है उसी तरह से हमें हर बाधा को रास्ते से हटाने के लिए मिलकर लड़ना होगा। तभी हम अपना वजूद बनाये रख पायेंगे। इस मौके पर डीई दुष्यन्त कुमार ने सभी को देश सेवा का संकल्प दिलाया और कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना सहयोग देने पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जेई नीरज कौशिक, सुनील कुमार, विकास रूहिल, विजय वर्मा, विजेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने कविता पाठ भी किया तथा समापन पर सभी को लड्डू बांटे गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox