नजफगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्र जन जागृति संस्थान की तरफ से 5वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नजफगढ़ की दुर्गा विहार कालोनी में आरोजित इस शिविर में करीब 150 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष व दुर्गा विहार आरडब्लयूए अध्यक्ष सत्यदेव यादव ने रक्तदान महादान अर्थ समझाते हुए कहा कि जो रक्त किसी का जीवन बचाता है तो भला उस दान से बड़ा दान क्या हो सकता है।
कोरोना काल में भी लोगों का उत्साह देखने लायक था और संस्था के सदस्यों के अलावा भी अनेकों लोगों ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया। संस्थान के अध्यक्ष ने लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक रक्तदान बचाये चार की जान योजना के तहत उनकी संस्था देश में खून की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। उन्होने बताया कि शिविर में संस्था के सदस्य अतर सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, जगदीश यादव, दीनपुर एक्सटेंशन के आरडब्लयूए अध्यक्ष कमलदीप यादव, जोगेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, महेश कुमार व रवि कुमार ने पहले स्वयं रक्तदान किया और साथ ही लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि यह संस्थान रक्तदान के अलावा भी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए अपना योगदान दे रही है। समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संस्था समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित करती है।
रक्तदान शिविर में क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नजफगढ़ पार्षद मीना तरूण यादव, पार्षद पवन शर्मा, पार्षद दीपक मेहरा, पार्षद संतोष सुखबीर शौकीन, पूर्व पार्षद राजबीर यादव व अनाज मंडी के चेयरमैन नरेश शर्मा अपनी गरीमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। रक्तदान के लिए डीडीयू अस्पताल से डा. रेणू, सीमा प्रसाद, अजीत यादव, ज्योति, नीलम, मनोज व पिन्टुदास की टीम ने सराहनीय कार्य किया। रक्तदाताओं को डीडीयू अस्पताल की तरफ से एक-एक प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किये गये। रक्तदान शिविर के समापन पर अध्यक्ष सत्यदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox