
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ दिचाउं रोड़ पर स्थित ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था में 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नजफगढ़ जोन के एसीपी विजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से न केवल देश भक्ति की छटा बिखेर दी बल्कि सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नेताओं व शिक्षाविदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हर साल की तरह इस बार भी ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल ने नजफगढ़ में सबसे उंचा तिरंगा फहराने का गौरव हासिल किया। कोरोना काल में जहां लोग कोरोना महामरी से डरे हुए है वही ह्यूमेन केयर इंटरनेशनल संस्था ने 74वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सामाजिक दूरी व माॅस्क के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण कर सबको चकित कर दिया। इस मौके पर नजफगढ़ जोन के एसीपी विजय सिंह यादव ने संस्था के चेयरमैन डां आर के मेस्सी, पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, शिक्षा विद एस के गौड़, विनोद बंसल, धर्मवीर सिंह व कृष्णा पिक्लस के चेयरमेन गोवरधन यादव के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। उन्होने लोगों से देश के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ काम करने की अपील की। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाया और झंडे को सामुहिक रूप से सलामी दी। एसीपी विजय सिंह ने उपस्थित जन समुह व बच्चों को कोरोना काल को देखते हुए उचित सामाजिक दूरी बनाये रखने व माॅस्क का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। संस्था ने नजफगढ़ थाने के हवलदार प्रेम प्रकाश यादव को भी कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया।
संस्था के बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तूतियों के माध्यम से सभी को देश भक्ति के रंग में रंग दिया और सभी अतिथि उनके साथ गुनगुनाते नजर आये। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डा. मेस्सी ने संस्था की तरफ से मुख्यअतिथि को कोरोना वारियर्स के सम्मान से सम्मानित किया। मार्किट कमेटी के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंघल, पूर्व आर्मी अधिकारी करतार सिंह, अनाज मंडी के चेयरमैन नरेश शर्मा, रणवीर शौकीन, अमित गौड़, जे सी अरोड़ा व मनोज शर्मा ने भी उपस्थित जन समुह को संबोधित किया। समापन अवसर पर डा. मेस्सी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी से प्रसाद स्वरूप खाना ग्रहण करने की अपील की।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद