
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में अमन चैन बनाये रखने के लिए पुलिस टीमे व अधिकारी पूरा दिन गश्त करते रहे। इतना ही नही नजफगढ़ चाक-चैबंद सुरक्षा के लिए नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह स्वयं झाड़ौदा बार्डर पर उपस्थित रहे और पुलिस द्वारा की जा रही जांच का निरिक्षण करते रहे।
नजफगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांत बनाये रखने के लिए पुलिस पूरा दिन गश्त व वाहनों की जांच करती रही। साथ ही पुलिस अधिकारी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाने की भी अपील करते दिखे। इतना ही नही नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह के साथ-साथ नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार मित्तल, बाबा हरिदास नगर एसएचओ जगतार सिंह, मोहन गार्डन के एसएचओ बलजीत सिंह व छावला एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा पूरा दिन क्षेत्र में गश्त करते रहे। ऐसे क्षेत्र जो संवेदनशील माने जाते है उन पर पुलिस की कड़ी नजर रही। इस संबंध में एसीपी विजय सिंह ने बताया कि डीसीपी के आदेशानुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी लेकिन यह ध्यान रखा गया था कि पुलिस से किसी को नाहक परेशानी ना हो। इसके साथ ही वह स्वयं भी पुलिस टीमों पर नजर बनाये हुए थे और खुद जाकर भी जांच कार्य का निरिक्षण कर रहे थे। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अमन चैन कायम रहा। कहीं से भी कोई अप्रिय सुचना सामने नही आने से पुलिस ने भी चैन की सांस ली। उन्होने कहा कि क्षेत्र में लोगों ने पूरी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस को मनाया और कई जगह तो लोगो ने भंडारे लगाकर प्रसाद के वितरण भी किया। उन्होने बताया कि पूरे क्षेत्र में अधिकतर समारोहों में लोगों ने कोरोना नियमों के पालन पर पूरा बल दिया और सामाजिक दूरी व माॅस्क का प्रयोग सभी जगह दिखाई दिया।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं