राजस्थान कांग्रेस परिवार एकजुट, अब मिलकर चलेंगे-सीएम गहलोत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान कांग्रेस परिवार एकजुट, अब मिलकर चलेंगे-सीएम गहलोत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सचिन पायलट के राजस्थान कांग्रेस की बैठक में पंहुचते ही पिछले करीब एक महीने से प्रदेश की राजनीति में चल रह सियासी घामसान शांत हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और अब हमे पिछली बातों को एक बुरे सपने की तरह भूलकर मिलकर चलना चाहिए ताकि विरोधियों को एक सबक मिल सके और जनता से किये वादे पूरे कर सकें। साथ ही उन्होने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में विश्वास मत जीत कर अपनी एकता की ताकत दिखायेगी।
श्री गहलोत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में हाल ही में बगावती रुख अख्तियार करने वाले सचिन पायलट व 18 अन्य विधायक भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि हमें गर्व है हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिस पार्टी का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का इतिहास रहा है. इसलिए मैं कहना चाहूँगा कि जो बातें हुई हैं, इन सबको भूलना है. हमें बड़ा दिल रखना है, मिलकर चलना है।
पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद बागी विधायकों के बैठक में आने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि फ्लोर टेस्ट में सरकार तो बच जाती लेकिन उन्हे इतनी खुशी नही होती जितनी अब है। आखिर अपने-अपने ही होते है और पराये-पराये होते है। साथ ही श्री गहलोत ने बागी नेताओं से संवाद का बड़प्पन दिखाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी को उनसे शिकायत है तो वे उसे दूर करने की कोशिश करेंगे. गहलोत ने कहा,हम लोग सब एकजुट हैं, किसी को शिकायत मुझसे हो सकती है तो मैं कोशिश करूंगा दूर करने की, किसी की शिकायत मंत्री से हो सकती है… मंत्री दूर करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox