देश में होने जा रहे 9 बड़े बदलाव, सभी पर पड़ेगा इनका असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में होने जा रहे 9 बड़े बदलाव, सभी पर पड़ेगा इनका असर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आज यानी 1 अगस्त देश में नौ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर सभी की जिंदगी पर पड़ेगा। इन नए बदलावों से कुछ राहत तो कुछ परेशानियां भी मिल सकती है और अगर इन पर ध्यान नही दिया तो आपकों आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जो 9 नये बदलाव है उनमें रसोई गैस सिलिंडर, कुछ बैंकों में मिनिमम बैलेंस, अनलॉक 3 के दिशा-निर्देश, आरबीएल बैंक के बचत खाते पर ब्याज दर, इपीएफ में योगदान, सुकन्या समृद्धि योजना, कार और दोपहिया वाहन खरीदना और ई-कॉमर्स कंपनियों से जुड़े नियम शामिल हैं।

आप भी जान ले इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में-
1
ईपीएफ में तीन महीने के लिए कटौती की सीमा समाप्त
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अंशदान में तीन महीने के लिए कटौती लागू करने का फैसला लिया था। जुलाई तक इसे 12 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी अंशदान करने का फैसला लिया गया। 31 जुलाई को यह अवधि समाप्त हो रही है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत की थी। अगर सरकार की ओर से इस अवधि को नहीं बढ़ाया जाता है, तो 1 अगस्त से पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत न आने वाले कर्मचारी और नियोक्ता के लिए योगदान फिर से 12-12 फीसदी हो जाएगा।
2
सस्ता होगा कार और दोपहिया वाहन खरीदना
अगर आप एक नई कार या मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक अगस्त से कार और टू-व्हीलर की इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव होने जा रहा है। दरअसल भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडा) एक अगस्त से मोटर थर्ड पार्टी और ओन डैमेज इंश्योरेंस में बदलाव करने जा रही है। इरडा के निर्देशों के मुताबिक, ग्राहकों को कार की खरीद पर तीन साल और दो-पहिया वाहनों की खरीद पर पांच साल का थर्ड पार्टी कवर लेना अनिवार्य नहीं होगा। इरडा ने इन वाहनों पर से पैकेज कवर को वापस लेने का फैसला किया है।
जून में वाहनों पर ओन-डैमेज और लॉन्ग टर्म पैकेज थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी को वापस लेते हुए इरडा ने कहा कि इसकी वजह से वाहनों की कीमतें महंगी हो रही थी। इरडा के मुताबिक इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने में आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव का सीधा असर वाहनों की कीमत पर पड़ेगा। आसान भाषा में कहें तो अब वाहन खरीदना पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा।
3
भारतीय बैंकों में बढ़ेगी मिनिमम बैलेंस की दर
 
कुछ भारतीय बैंकों में बचत खाते में मिनिमम मंथली बैलेंस को लेकर एक अगस्त से नियम बदलने जा रहे हैं.। इनमें एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक शामिल है। इन बैंकों ने एक अगस्त से लेनदेन के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। इनमें से कुछ बैंक कैश निकालने और जमा करने पर फीस वसूलेंगे, वहीं कुछ बैंक मिनिमम बैलेंस बढ़ाने की तैयारी में है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बचत खाते वालों को मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम बैलेंस 2,000 रुपये रखने होंगे, पहले यह लिमिट 1,500 रुपये थी। कम बैलेंस होने पर बैंक मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में खाताधारकों से 75 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र में 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 20 रुपये हर महीने शुल्क लेगा।
4
बदलेगा रसोई गैस सिलिंडर का दाम

कल से देश में रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बदल जाएगी। पिछले दो महीनों से कंपनियां इसकी कीमत में वृद्धि कर रही हैं। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।
जुलाई में देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए थे। आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर एक रुपये महंगा हो गया था। कोलकाता में चार रुपये, मुंबई में 3.50 रुपये और चेन्नई में चार रुपये महंगा हुआ था। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 594 रुपये, कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610.50 रुपये का हो गया था। 
5
अनलॉक 3
देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते जो गतिविधियां थम गई थीं उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। इस प्रक्रिया को सरकार ने अनलॉक नाम दिया है। आज अनलॉक का दूसरा चरण समाप्त हो रहा है और एक अगस्त से तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में सरकार ने कई राहतें दी हैं। एक ओर जहां नाइट कर्फ्यू (रात में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध) को हटा दिया गया है वहीं दूसरी ओर पांच अगस्त से जिम और योग संस्थानों को खुलने की अनुमति भी दे दी है। कंटेनमेंट जोन में सरकार ने 31 तक सख्त लॉकडाउन जारी रहने की बात कही है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन के बाहर भी अभी कई गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

कहां जारी रहेंगे प्रतिबंध…
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अनलॉक-3 के दिशा-निर्देशों में साफ किया गया है कि मेट्रो रेल के संचालन पर प्रतिबंध अभी भी जारी रहेगा। 
मनोरंजन पार्क, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थिएटर, ऑडिटोरियम और बार आदि को भी अभी खुलने की अनुमति नहीं दी गई है। 
भीड़ जुटाने वाले सभी कार्यक्रम और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। इनमें धार्मिक, राजनीतिक, खेल संबंधी, सांस्कृतिक और मनोरंजन संबंधी आयोजन भी शामिल हैं। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी अभी नहीं खुलेंगे. गृह मंत्रालय ने कहा है कि शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।
6
आरबीएल बैंक के बचत खाते पर ब्याज दर
आरबीएल बैंक ने बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की घोषणा की है। नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2020 से लागू होंगी। अब आरबीएल बैंक बचत खाते में एक लाख रुपये तक जमा पर खाताधारकों को सालाना 4.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर खाते में एक से 10 लाख रुपये तक की राशि जमा है, तो ब्याज दर सालाना आधार पर छह फीसदी होगी। 10 लाख से पांच करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर सालाना 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
7
सुकन्या समृद्धि योजना में नहीं मिलेगी राहत
कोरोना संकट के बीच सरकार ने एलान किया था कि 25 मार्च से 30 जून 2020 के दौरान जो बच्चियां 10 वर्ष की हो गईं, उनका सुकन्या समृद्धि योजना में खाता 31 जुलाई तक खुलवाया जा सकता है। एक अगस्त 2020 से इसका लाभ नहीं मिलेगा। मालूम हो कि सुकन्या समृद्धि खाता केवल जन्म की तारीख से 10 वर्ष की आयु तक ही खोले जा सकते हैं।
8
ई-कॉमर्स कंपनियों को बताना होगा किस देश में बना है सामान
केंद्र सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर नए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। अब ई-कॉमर्स कंपनियों पर मिलने वाले उत्पादों पर यह लिखना जरूरी है कि सामान कहां बना है। अगर कोई कंपनी इस नियम का पालन नहीं करती तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ज्यादातर कंपनियों ने पहले ही यह जानकारी देना शुरू कर दी है। इनमें फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और स्नैपडील जैसी कंपनियां शामिल हैं। क्च्प्प्ज् ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को 1 अगस्त तक अपने न्यू प्रॉडक्ट लिस्टिंग के कंट्री ऑफ ओरिजन अपडेट करने के लिए कहा है। इससे मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। 
9
किसानों को मिलेगा लाभ
किसानों के लिए केंद्र सरकार आए दिन कोई ना कोई घोषणा करती रहती है। 1 अगस्त से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6वीं किस्त डाली जाएगी। मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की छठी किस्त डालेगी। मालूम हो कि सरकार ने योजना की शुरुआत से लेकर अब तक देश के 9.85 करोड़ किसानों को नकद लाभ पहुंचाया है। इस सरकारी योजना की पांचवीं किस्त 1 अप्रैल 2020 को जारी की गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox