
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलीवुड/- बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को गिरफ्तार करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। तमन्ना भाटिया और विराट कोहली पर सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है। जिसके चलते कोर्ट में याचिका दायर की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना भाटिया और विराट कोहली के खिलाफ चेन्नई के एक वकील ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। वकील ने अपनी याचिका में कहा है कि तमन्ना और विराट अपने विज्ञापन के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। साथी ही वकील ने कोर्ट से आग्रह किया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी करने चाहिए, क्योंकि युवाओं को इसकी लत लग रही है। याचिकाकर्ता वकील का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाज कंपनी विराट कोहली और तमन्ना भाटिया जैसी हस्तियों का इस्तेमाल करके युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रही हैं और इसलिए दोनों को गिरफ्तार करना चाहिए।
वकील ने कोर्ट में यह याचिका उस घटना को संज्ञान में रखते हुए दायर कि है जिसमें एक युवा ने हाल ही में ऑनलाइन सट्टेबाजी में हारी हुई रकम नहीं चुकाने के कारण आत्महत्या कर ली थी।गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) का विज्ञापन करते हैं।
यह दोनों गेमिंग प्लेटफॉर्म के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। एमपीएल के इस समय तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 40 से ज्यादा गेम्स हैं। आईपीएल से पहले एमपीएल के पास छह क्रिकेट गेम्स है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलते हैं। इस तरह के ऑनलाइन गेम्स के जरिए सट्टेबाजी को बहुत बढ़ावा मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में एक ग्रेजुएशन कर रहे छात्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी की वजह से अपने आप को खत्म कर लिया। दरअसल वह छात्र ऑनलाइन गेमिंग में 20 हजार रुपये गंवा बैठा था। इन रुपयों के जाने से वह डिप्रेशन में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद