

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो: रायवाला, प्रतीतनगर। लोक कल्याण समिति (रजि.), प्रतीतनगर, रायवाला द्वारा आयोजित पंचम श्री रामलीला महोत्सव का विधिवत भूमि पूजन एवं ध्वज पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य संजय सेमवाल ने समिति के पदाधिकारियों एवं श्रीराम भक्तों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। वहीं, श्री हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले आशीष सेमवाल ने ध्वज आरोहण किया।
लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता एवं श्री रामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति एवं श्रीराम भक्तों के सहयोग से 20 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक पंचम श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, श्री रामलीला चौक, वार्ड नंबर 06, प्रतीतनगर, रायवाला में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव के अंतर्गत पहली बार भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा 20 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे बनखंडी महादेव मंदिर, प्रतीतनगर से प्रारंभ होकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, प्रतीतनगर तक जाएगी। समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रीराम भक्तों से कलश यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
उन्होंने आगे बताया कि महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग एवं सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।





More Stories
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से