

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/हल्द्वानी/राज्य ब्यूरो : प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में आज दिन में राम-केवट संवाद और भरत मिलाप की भावुक लीला, रात्रि में मारीच-सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया।नगर की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में आज मर्यादा, भक्ति और प्रेम के अद्भुत संगम का दर्शन हुआ।
आज दिन की लीला में दो सबसे मार्मिक प्रसंगों का मंचन किया गया। वनवास के मार्ग में जब भगवान श्रीराम गंगा तट पर पहुँचते हैं, तो केवट नाव लाने से मना कर देता है। केवट कहता है कि आपके चरणों की धूल से पत्थर स्त्री बन गई, तो मेरी तो लकड़ी की नाव है। जब तक मैं आपके चरण धो नहीं लूंगा, आपको नाव पर नहीं बिठाऊंगा। भगवान भक्त के प्रेम के आगे झुक जाते हैं और केवट बड़े प्रेम से उनके चरण धोता है। इस दृश्य को देख हर भक्त की आँखें नम हो जाती हैं। मैदान में अमित जोशी के निर्देशन में गंगा नदी एवं नाव से भगवान को पार लगाने की बहुत सुंदर झांकी बनाई गई, केवट का पाठ मनोज जोशीने किया

व्यास पुष्कर दत्त कहते हैं चित्रकूट में भरत जी का सेना सहित राम को मनाने जाना, राम के चरणों में विलाप करना और भगवान राम द्वारा भरत को समझाकर खड़ाऊँ देकर अयोध्या लौटाना। भ्रातृ-प्रेम का इससे बड़ा उदाहरण संसार में कहीं नहीं है।रात्रि लीला के संयोजक राजेंद्र मुन्ना ने बताया कि लीला में ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा हेतु सुबाहु वध तथा गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार की अलौकिक लीला का भव्य मंचन किया गया।
मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज ने कहा कि लीला मंचन के साथ-साथ मैदान में मेले का भी भव्य आयोजन किया गया है जिसमें रामलीला में ही मिलने वाले चावल के आटे के लच्छे, चकोतरे , पॉप कॉर्न आदि की दुकान लगी हैं उन्होंने समस्त नगरवासियों, व्यापार मंडल संस्थाओं और सभी रामभक्तों से दोनों पालियों की लीला में सपरिवार पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

आज व्यास पूजन रजत गर्ग, सुशील पप्पी, दीपक अग्रवाल, रचित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल , अशोक अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल ने किया। रामलीला मैदान में बहुत से लोग पर्दे के पीछे से राम काज कर रहे हैं उनमें मुख्य रूप से पंडित रितेश जोशी, हितेश शर्मा, सुशील शर्मा, सीमा देवल, नब्बू भाई, सूर्यांश गुप्ता, राशि जैन, अतुल जायसवाल,यश गुप्ता, कपिल अग्रहरि,वंश गुप्ता, रोहित ठाकुर, महेश राजा आदि हैं, पूरे कार्यक्रम की सुंदर फोटोग्राफी शेखर गर्ग द्वारा निशुल्क की जा रही है।लीला में संचालन समिति के सदस्यों एन बी गुणवंत,विवेक कश्यप, अतुल अग्रवाल, हरीश आर्य द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का राम नाम के पटके पहना कर स्वागत किया गया।





More Stories
लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ
ऋषिकेश एम्स में “पाइरेक्सिया” का उद्घाटन हरिद्वार सांसद
शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची देहरादून पुलिस
त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिव धनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजा लाल किला मैदान, धूमधाम से हुआ सीता स्वयंवर
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग