
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव । दिल्ली पुलिस की नॉर्थ जिला STF ने खारी बावली के नया बांस, पान मंडी इलाके में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से स्टॉक की गई विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 78,800 सिगरेट स्टिक जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद सिगरेट पर भारतीय कानून के तहत अनिवार्य pictorial health warning नहीं थी।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को STF/नॉर्थ को नया बांस स्थित दुकान नंबर 6363 में विदेशी सिगरेट के अवैध भंडारण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर STF की टीम ने छापेमारी कर जुनैद अहमद (45) को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सिगरेट बरामद हुई।

बरामद खेप में Esse Lights की 32,200, Mond की 32,000, Esse Special Gold की 5,200, Esse Golden Leaf की 2,400, Win की 2,400, Djarum Black की 1,600, Dunhill Silver की 1,400, Dunhill Black की 1,000 और Davidoff Gold की 600 सिगरेट शामिल हैं।
छह महीने से दुकान पर मैनेजर था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब छह महीने से नया बांस स्थित गुटखा दुकान पर मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस का आरोप है कि दुकान पर गुटखे के साथ विदेशी ब्रांड की सिगरेट भी थोक में रखी जाती थीं और इन्हें खुदरा बिक्री के अलावा ग्राहकों के विशेष ऑर्डर पर भी सप्लाई किया जाता था।
पुलिस के मुताबिक, ये सिगरेट विदेशी ब्रांड की सिगरेट का कारोबार करने वाले सप्लायरों से मंगाई जाती थीं। छापेमारी के दौरान दुकान का मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है और बरामद खेप की खरीद, भंडारण और बिक्री में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
सप्लायरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मामले में FIR नंबर 487/26, दिनांक 7 अक्टूबर 2026, थाना लाहौरी गेट में COTPA की धारा 7/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस अवैध खेप के सप्लायरों की पहचान करने और सिगरेट की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
कार्रवाई STF नॉर्थ की टीम ने इंस्पेक्टर आशीष कुमार दुबे के नेतृत्व और ACP/ऑपरेशन नॉर्थ विशेष धत्तरवाल के मार्गदर्शन में की। टीम में SI सौरव, SI सरताज, ASI राजीव, ASI शहीर, HC निशांत, HC परवीन, HC मुकुल, कांस्टेबल निशांत और कांस्टेबल मयंक शामिल रहे।





More Stories
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
महिलाओं से जुड़े मामले में फरार तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार