सलमान-कटरीना की फिल्म टाइगर 3 का एलान, मनीष शर्मा बने डायरेक्टर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान-कटरीना की फिल्म टाइगर 3 का एलान, मनीष शर्मा बने डायरेक्टर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- सलमान और कटरीना फिर से एक साथ बड़े परदे पर उतरने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी अपनी अगली फिल्म टाइगर 3 के लिए हां कर चुकी है और इस बार टाइगर सीरीज की इस फिल्म के निर्देशक होंगे यशराज फिल्म्स के पोस्टर ब्वॉय निर्देशक मनीष शर्मा।
सूत्र बताते हैं, कि सलमान खान ने टाइगर 3 की कहानी सुनने के बाद इसके लिए हां कर दी है। वह फिल्म में कटरीना के साथ काम करेंगे और इस बार ये फिल्म पहले से भी विशाल स्तर की एक्शन फिल्म होने जा रही है। फिल्म के बारे में पता चला है कि इसकी शूटिंग अगले साल के शुरुआती महीनों में शुरू हो जाएगी और इसके लिए रिसर्च का काम अभी से शुरू हो चुका है।  
सलमान खान और कटरीना की कामयाब जोड़ी ने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और अब टाइगर 3 में इनके एक साथ आने की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तलहका मचा दिया है। यश राज फिल्म्स के टीम लीडर आदित्य चोपड़ा ने फिल्म टाइगर 3 के लिए कंपनी के सबसे पसंदीदा निर्देशक मनीष शर्मा पर भरोसा जताया है। आदित्य को लगता है कि वह इस फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने में पूरी तरह समर्थ हैं। 
सलमान खान ने भी मनीष के नाम को हरी झंडी दे दी है। मनीष फिल्म इंडस्ट्री में सिनेमा को एक नई दृष्टि देने के लिए जाने जाते हैं और सलमान खान व आदित्य दोनों चाहते थे कि इस फिल्म को मनीष ही निर्देशित करें। सूत्र ये भी बताते हैं कि टाइगर 3 के लिए आदित्य की पहली और आखिरी पसंद मनीष ही रहे। बताया ये भी गया कि आदित्य ने इस मेगा फ्रेंचाइजी की हर फिल्म एक नए निर्देशक से निर्देशित कराने की योजना बनाई है।
 फिल्म टाइगर 3 का एलान यशराज फिल्म्स की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर होने वाले जश्न ल्त्थ्50 में होने वाला था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से ये कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसीलिए फिल्म का आधिकारिक एलान भी तब से रुका हुआ था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox