आज रिलीज होने जा रही सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज रिलीज होने जा रही सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस को उनकी एक आखिरी फिल्म दिल बेचारा का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन आज सुशांत के लाखों-करोड़ों फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बस कुछ ही घंटे में उनकी आखिरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग नम आखों से सुशांत को याद कर रहे हैं।
सुशांत की फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर आज शाम 7.30 बजे रिलीज होने जा रही है। सुशांत के लिए फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को फ्री कर दिया है। अब सभी लोग इस फिल्म को फ्री में ही देख सकेंगे।


सुशांत की फिल्म को कई सेलेब्स ने भी प्रमोट किया है। फिल्म को डायरेक्ट किया है मुकेश छाबड़ा ने। सुशांत की फिल्म की को-स्टार संजना संघी और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी फिल्म से जुड़ी यादें लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कर रह हैं।
श्दिल बेचाराश् साल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म श्द फॉल्ट इन आर स्टार्सश् का रीमेक है। श्द फॉल्ट इन आर स्टार्सश् मूवी जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी। फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाया था।
सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आज सभी की आंखों में आंसू आने वाले हैं। लोग कह रहे हैं कि काश सुशांत इस प्यार को देखने लिए हम सभी के बीच होते। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘हम इसे आप सभी के लिए और स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो इस डेट और टाइम को लॉक कर लीजिए। चलिए सब इसे साथ देखते हैं। एक ही वक्त पर, अलग-अलग जगहों से, एक ऑडियंस बनकर। ये सुशांत के लिए है’।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox