द्वारका पुलिस ने घोषित अपराधी को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-चोरी के मामले में कोर्ट से घोषित था भगोड़ा, 22 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी शाहजाद गिरफ्ता

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की एंटी बर्गलरी सेल ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी शाहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ स्नैचिंग, चोरी, घर में सेंधमारी और आर्म्स एक्ट समेत 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शाहजाद (30 वर्ष) थाना डाबरी में वर्ष 2021 में दर्ज चोरी और स्नैचिंग के एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण 8 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार कर दिया था।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एंटी बर्गलरी सेल की टीम को घोषित अपराधियों और सक्रिय चोरों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान सौंपा गया था। एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम लगातार तकनीकी और मैनुअल निगरानी कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शाहजाद महावीर एन्क्लेव, डाबरी इलाके में रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, चोरी, रात में घरों में सेंधमारी, मकानों में चोरी और चोरी का सामान रखने जैसे गंभीर अपराधों के 22 मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। द्वारका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घोषित अपराधियों और संगठित अपराध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox