
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब द्वारका सेक्टर-9 की रेड लाइट के पास एक चलती डीटीसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक और परिचालक ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बस को रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का पालन करें।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!