नजफगढ़ में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एंटी नारकोटिक्स सेल ने टाटा ऐस टेंपो से 3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध शराब की बरामद! -फर्जी नंबर प्लेट और सीक्रेट कंपार्टमेंट का किया गया इस्तेमाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध शराब बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा ऐस टेंपो भी जब्त कर लिया गया है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक टेंपो में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यूईआर-2 सर्विस रोड, साईं मंदिर, नजफगढ़ के पास घेराबंदी कर टाटा ऐस टेंपो को रोक लिया। तलाशी के दौरान टेंपो के अंदर बनाए गए गुप्त (सीक्रेट) कंपार्टमेंट से 80 पेटियों में छिपाकर रखी गई अवैध देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश (29), टेंपो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

इस संबंध में थाना नजफगढ़ में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58(d) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या-क्या हुआ बरामद?
3,250 क्वार्टर और 180 बोतल अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब
80 पेटियां अवैध शराब
तस्करी में इस्तेमाल किया गया टाटा ऐस टेंपो
फर्जी नंबर प्लेट
टेंपो में बनाया गया सीक्रेट कंपार्टमेंट

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद शराब किस सप्लायर ने उपलब्ध कराई थी और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox