
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पश्चिमी जिला (वेस्ट डिस्ट्रिक्ट) दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने 25 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 116 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह विशेष अभियान खुफिया जानकारी, तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) और व्यापक जांच के आधार पर चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर वाहन चोरी में शामिल आरोपियों को दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए 113 दोपहिया वाहन, 2 तिपहिया वाहन और 1 चौपहिया वाहन समेत कुल 116 वाहन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन चक्र का उद्देश्य वाहन चोरी के संगठित गिरोहों पर शिकंजा कसना और राजधानी में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य मामलों और गिरोह से जुड़े सदस्यों की भी जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि राजधानी में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां