दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹70 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹70 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़

-पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड की जांच में खुला बड़ा रैकेट -10 आरोपी गिरफ्तार; दुबई और ब्रिटेन तक जुड़े मिले तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना टीम ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करीब ₹70 करोड़ के म्यूल बैंक अकाउंट रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार दुबई और यूनाइटेड किंगडम (यूके) तक जुड़े हुए थे।

पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत ₹10,000 के पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर की गई साइबर ठगी की जांच से हुई थी। जांच आगे बढ़ने पर एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर अपराध से कमाए गए करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहा था।

तकनीकी सर्विलांस, बैंक खातों की ट्रेसिंग और लगातार की गई जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े 5 बैंक कर्मचारियों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाने और उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध कराने का आरोप है।

अब तक की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े 19 राज्यों में दर्ज 156 साइबर शिकायतों का खुलासा हुआ है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया, जिसमें—

248 बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज
38 सिम कार्ड
22 मोबाइल फोन
28 फर्जी कंपनियों की मोहरें
55 क्रेडिट और डेबिट कार्ड
₹1 लाख नकद
एक कार शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या थी और साइबर ठगी से अर्जित धन का इस्तेमाल किन-किन माध्यमों से किया जा रहा था। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox