
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। सभी विदेशी नागरिक वैध वीजा के बिना भारत में रह रहे थे। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के आदेश के बाद उन्हें डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, पुलिस के अनुसार, द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में सेनेगल का एक, घाना का एक और आइवरी कोस्ट के दो नागरिक शामिल हैं। उनकी पहचान जॉन बैरो (सेनेगल), जोसेफ क्वाशिगाह उर्फ जोसेफ ओन्येका एंटोनिया (घाना), ओउला मेडाराड और इब्राहिम डेम्बेले (आइवरी कोस्ट) के रूप में हुई है।
जांच में सभी के भारत में वैध वीजा के बिना रहने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन के आदेश जारी किए गए। आदेश के बाद सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जहां से उन्हें उनके संबंधित देशों में वापस भेजा जाएगा।
यह कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक के मार्गदर्शन और एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश की निगरानी में एसआई प्रेम नारायण, एसआई नवीन, हेड कांस्टेबल राजूराम, धीरज, महिपाल तथा कांस्टेबल मुकेश और लोकेश की टीम ने अंजाम दी।
द्वारका पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
दिल्ली-में नामी कंपनी वाहन पार्ट्स नेटवर्क का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार