द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!

-गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार, हथियार, घरों में सेंध लगाने के औजार और लग्जरी कार बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक अंतरराज्यीय लुटेरा एवं चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक पिस्टल, दो देसी कट्टे, जिंदा कारतूस, घरों में सेंध लगाने के औजार और वारदात में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी किया सोनेट कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 17-18 जुलाई 2026 की रात थाना द्वारका नॉर्थ में पीसीआर कॉल मिली थी कि सेक्टर-17 स्थित एक इमारत में हथियारबंद संदिग्ध घुसा है, जबकि उसका साथी बाहर किया सोनेट कार में मौजूद है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इमारत के चौकीदार के “चोर-चोर” चिल्लाने पर वह बाहर आया तो एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे सीढ़ियों से निकलकर तेजी से बाहर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया। इस दौरान उसके पास से हथियार जैसी एक वस्तु भी नीचे गिर गई, जिसे वह उठाकर अपने साथ ले गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में पता चला कि आरोपी ग्रे रंग की किया सोनेट कार का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर तक कार का पीछा करते हुए दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी इलाके तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।

22-23 जुलाई की देर रात पुलिस ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU), द्वारका के पास कार को रोककर दीपक कुमार, अतुल उर्फ आयुष और सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से अवैध हथियार और कार से घरों में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना दीपक कुमार (28) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी, आर्म्स एक्ट सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में वह उत्तर प्रदेश के दनकौर थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था और बाद में गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली के सीमापुरी थाने के एक मामले में अदालत से भी फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली-एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे ताकि चेकिंग के दौरान किसी को उन पर शक न हो। गिरोह घरों की रेकी कर सेंधमारी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

आरोपियों के खिलाफ थाना द्वारका नॉर्थ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox