द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!

-वैध वीजा के बिना भारत में रह रहे सेनेगल, घाना और आइवरी कोस्ट के नागरिक पकड़े गए! -FRRO के आदेश पर भेजे गए डिटेंशन सेंटर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। सभी विदेशी नागरिक वैध वीजा के बिना भारत में रह रहे थे। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के आदेश के बाद उन्हें डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, पुलिस के अनुसार, द्वारका जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में सेनेगल का एक, घाना का एक और आइवरी कोस्ट के दो नागरिक शामिल हैं। उनकी पहचान जॉन बैरो (सेनेगल), जोसेफ क्वाशिगाह उर्फ जोसेफ ओन्येका एंटोनिया (घाना), ओउला मेडाराड और इब्राहिम डेम्बेले (आइवरी कोस्ट) के रूप में हुई है।

जांच में सभी के भारत में वैध वीजा के बिना रहने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनके डिपोर्टेशन के आदेश जारी किए गए। आदेश के बाद सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जहां से उन्हें उनके संबंधित देशों में वापस भेजा जाएगा।

यह कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक के मार्गदर्शन और एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश की निगरानी में एसआई प्रेम नारायण, एसआई नवीन, हेड कांस्टेबल राजूराम, धीरज, महिपाल तथा कांस्टेबल मुकेश और लोकेश की टीम ने अंजाम दी।

द्वारका पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox