दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद

-लाल किला पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, 9 स्नैचिंग और वाहन चोरी के मामलों का खुलासा -आरोपियों से हथियार और लूटा गया मोबाइल भी बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाना अंतर्गत लाल किला पुलिस चौकी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर स्नैचर और वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ चोरी के दोपहिया वाहन, एक स्नैच किया गया मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से स्नैचिंग और वाहन चोरी के कुल नौ मामलों का खुलासा हुआ है।

द्वारका पुलिस के अनुसार, 12-13 जुलाई 2026 की दरमियानी रात गुप्त सूचना मिली थी कि दो शातिर बदमाश गोल्डन जुबली पार्क के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसआई आयुष बजाज के नेतृत्व में विशेष टीम ने जाल बिछाया।

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों आरोपी पैदल भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिश उर्फ आरिस (25) और शाहिद उर्फ अकरम (26) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के खजूरी खास स्थित श्रीराम कॉलोनी के निवासी हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक बटनदार चाकू और एक स्नैच किया गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में पता चला कि जिस मोटरसाइकिल पर दोनों सवार थे, वह भी चोरी की थी।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर यमुना खादर स्थित रैन बसेरा के पास से सात और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें चार मोटरसाइकिल और तीन स्कूटियां शामिल हैं। जांच में सभी वाहन दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए पाए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर मोबाइल स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। दो-तीन घटनाओं के बाद पुलिस से बचने के लिए चोरी के वाहन सुनसान स्थानों पर छोड़ देते थे। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने गाजियाबाद के लोनी इलाके से किसी अज्ञात व्यक्ति से देसी पिस्टल और चाकू खरीदा था, ताकि वारदात के दौरान विरोध करने वालों को डराया जा सके।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आरिश के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले, जबकि शाहिद के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं। दोनों पर लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और दिल्ली में हुई अन्य वारदातों के संबंध में जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox