दिल्ली हाइरॉक्स में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का दमदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-तरुण दलाल ने प्रो कैटेगरी में जीता रजत पदक, राजेश रघुवंशी ने आयु वर्ग में हासिल किया पांचवां स्थान

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 24 और 25 जुलाई को आयोजित प्रतिष्ठित हाइरॉक्स (HYROX) फिटनेस प्रतियोगिता में बीआरजी के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ को गौरवान्वित किया।

बीआरजी के खिलाड़ी तरुण दलाल ने 41-45 वर्ष आयु वर्ग की प्रो कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (दूसरा स्थान) अपने नाम किया। वहीं, राजेश रघुवंशी ने 55-59 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

हाइरॉक्स को दुनिया की सबसे कठिन फिटनेस प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 8 किलोमीटर दौड़ के साथ 8 अलग-अलग फंक्शनल वर्कआउट पूरे करने होते हैं। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों की ताकत, स्टैमिना और मानसिक क्षमता की कड़ी परीक्षा लेती है।

बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप अब केवल एक रनिंग ग्रुप नहीं, बल्कि फिटनेस के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बन चुका है। समूह के सदस्य लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

दीपक छिल्लर ने कहा कि तरुण दलाल और राजेश रघुवंशी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि बीआरजी का उद्देश्य लोगों को केवल दौड़ने के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ और फिट जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

बीआरजी के सदस्य अब मैराथन, ट्रेल रनिंग और हाइरॉक्स जैसी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर समूह के सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आने वाले समय में बीआरजी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बहादुरगढ़ का नाम और ऊंचा करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox