लेक्स इन फॉरेस्ट ट्रेल रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-''42 किमी टीम रन में पहला और 18 किमी टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान'' -जंगलों और झीलों के बीच धावकों ने दिखाया दम

हरियाणा/गुरुग्राम/सिमरन मोरया/-  गुरुग्राम के सेक्टर-59 में आयोजित “लेक्स इन फॉरेस्ट ट्रेल रन 2026” में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। जंगलों, पहाड़ियों और झीलों के बीच आयोजित इस चुनौतीपूर्ण ट्रेल रन में समूह के खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

19 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। प्राकृतिक रास्तों और कठिन ट्रैक पर आयोजित इस दौड़ में प्रतिभागियों के लिए 6, 12, 17, 32 और 42 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियां रखी गई थीं।

42 किलोमीटर टीम रन में सौरभ और अमित कौशिक की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों धावकों ने पूरे ट्रैक पर बेहतरीन तालमेल और दमदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

वहीं 18 किलोमीटर टीम स्पर्धा में नवीन डबास और प्रीति की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कठिन ट्रेल पर दोनों खिलाड़ियों ने शानदार गति और संयम बनाए रखते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक एवं फिटनेस प्रेरक दीपक छिल्लर और अनुभवी धावक गुलाब सिंह ने भी भाग लिया। इसके अलावा अंशुल जैन, कमल, हंसराज विजयरण और संदीप मलिक ने भी चुनौतीपूर्ण ट्रेल रन सफलतापूर्वक पूरी कर अपनी फिटनेस और खेल भावना का परिचय दिया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि BRG पिछले कई वर्षों से बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को नियमित दौड़ और फिटनेस गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप आज दिल्ली-एनसीआर के सबसे सक्रिय रनिंग समूहों में शामिल है। इसके सदस्य देशभर में आयोजित मैराथन और ट्रेल रन प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। गुरुग्राम में आयोजित इस रोमांचक ट्रेल रन में भी बहादुरगढ़ के धावकों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox