द्वारका पुलिस ने, 250 अवैध शराब की बोतलें और अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने, 250 अवैध शराब की बोतलें और अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

-'नशे पर लगाम, देश को सलाम' अभियान के तहत सेक्टर-1 पुलिस पोस्ट की कार्रवाई -तस्करी में इस्तेमाल होंडा शाइन बाइक भी की गई जब्त

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 250 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की गई, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशलपाल सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितीश कुमार झा, मूल निवासी जिला मधुबनी (बिहार) तथा वर्तमान निवासी महिपालपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
14 जुलाई 2026 की रात करीब 10:50 बजे पुलिस पोस्ट सेक्टर-1 के हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप सेक्टर-1 स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कंधे पर टंगे काले बैग से 250 क्वार्टर ‘ADS Fresh Santra Masaledar Desi Sharab’ बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Haryana Only” अंकित था। प्रत्येक बोतल 180 मिलीलीटर की थी।

मोटरसाइकिल भी की गई जब्त
जांच के दौरान बरामद होंडा शाइन मोटरसाइकिल। रिकॉर्ड से मालूम हुआ कि वाहन गुरुग्राम निवासी जयंत भाडू के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस मामले को थाना द्वारका साउथ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

नशे के खिलाफ अभियान जारी
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (आईपीएस) ने बताया कि ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को नशे के कारोबार से मुक्त कर युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox