”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”

-क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ -विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत और पार्षद अनुराधा अशोक शर्मा की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ -जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मटियाला विधानसभा क्षेत्र के नन्हें पार्क में क्षेत्रवासियों के लिए ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत, निगम पार्षद अनुराधा अशोक शर्मा तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरोग्य मंदिर की स्थापना क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम में विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्य आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर निगम पार्षद अनुराधा शर्मा ने भी आरोग्य मंदिर को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में जनकल्याण और विकास से जुड़े कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox