5 साल से फरार चोरी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार                                    

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका पुलिस ने दबोचा घोषित अपराधी -अदालत से घोषित था भगोड़ा, पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  द्वारका जिले की एंटी जेल बेल और प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल ने चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से पुलिस और अदालत से बचता फिर रहा था। अदालत ने उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसके बाद उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

2020 के मामले में चल रहा था फरार
पुलिस के अनुसार, आरोपी कप्तान पर वर्ष 2020 में दर्ज चोरी और छीना-झपटी के एक मामले में मुकदमा चल रहा था। लेकिन सुनवाई के दौरान वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम जिला की अदालत ने मई 2025 में उसे घोषित अपराधी करार दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी नजफगढ़क्षेत्र के चंदर विहार स्थित आर्य नगर इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके में जाल बिछा दिया। कुछ देर की निगरानी के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

चंदर विहार से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपी को आर्य नगर, चंदर विहार इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 26 वर्षीय कप्तान के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके।

विशेष अभियान के तहत चल रही थी तलाश
द्वारका पुलिस द्वारा घोषित अपराधियों और जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो जाने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इस आरोपी की भी लगातार तलाश की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और कहीं किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं रहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox