Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Hansika Motwani Divorce: 4 साल के रिश्ते से आज़ाद एक्ट्रेस ‘हंसिका मोटवानी’ नींद से जागी, कहा- ”मुझे कोई पछतावा नहीं..!”

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हाल ही में आए हंसिका मोटवानी के एक बयान ने ये साबित कर दिया है कि यदि आपको अपनी लाइफ में कुछ नया और महत्वपूर्ण करना है तो आपको अपने जीवन में काफी बदलाव लाने पड़ेंगे। हालाँकि जीवन में कुछ यादों को भूलाकर एक नए अध्याय की शुरुवात बहुत मुश्किल होती है. लेकिन उन्हें पुरानी यादों को खत्म करके नई यादें बनाना भी उतना ही कठिन होता है. चार साल पहले सोहेल खतूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी हंसिका ने अब इस रिश्ते के खत्म होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पर हंसिका मोटवानी या सोहेल खतूरिया ने पब्लिकली अपने तलाक पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

दोनों के रिश्तों में दरार की शुरुवात:
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया ने साल 2022 में बहुत धूम-धाम से शादी की थी. लास्ट ईयर उनकी शादी में चल रही अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुई. फैंस ने इसपर काफी नाराजगी जताई। शादी टूटने की अफवाओं को लेकर एक्ट्रेस हंसिका ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से अपनी और पति सोहेल के साथ जितनी भी फोटोज और वीडियोस थी, वो सब डिलीट करदिए थे, जिस कारण कपल के रिश्ते में दरार को ओर ज्यादा हवा मिली थी. उस समय हंसिका ने इन अटकलों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया था। लेकिन अब हंसिका ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।

हंसिका ने तलाक को लेकर दिया बड़ा बयान:
हंसिका मोटवानी ने सोहेल खतूरिया से मिलकर अपने तलाक के बारे में बात की। हंसिका ने कहा, लोगों को ख़बरों से मतलब होता है, सच या झूठ से नहीं। ‘लोगों को सनसनी चाहिए थी, उन्हें मिल गई। उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं। इन सबको लेकर में कोई सफाई नहीं देना चाहती और न ही दूंगी क्योंकि मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता। यह ठीक है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, तो उसमें परेशान होने से बेहतर है कि आप उस ट्रैन से उतर जाएं।’

हंसिका का हालिया बयान आया सामने:
हाल ही में आए एक ब्यान में हंसिका ने खुद बताया है कि यह फैसला उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते को खत्म करना भावनात्मक रूप से बेहद कठिन होता है, खासकर तब जब उसमें कई यादें जुड़ी हों। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस फैसले पर काफी सोच-विचार किया और आखिरकार अपनी मानसिक शांति को प्राथमिकता दी।

हंसिका ने पर्सनल लाइफ को चुना:
हंसिका ने यह भी साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को हमेशा से पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर चीज को सोशल मीडिया पर साझा करना जरूरी नहीं होता। इस मुश्किल दौर में उन्होंने खुद को संभालने और आगे बढ़ने का फैसला किया है, बिना किसी शोर-शराबे के।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox