नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और समयबद्ध पदोन्नति की मांग को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में 9 अप्रैल को दिल्ली स्थित राजघाट पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन “एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन” के बैनर तले किया जाएगा, जिसमें देशभर से हजारों परिवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

शौर्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
इस आयोजन को सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर से भी जोड़ा गया है, जहां बलों के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आतंकवाद, नक्सलवाद और सीमा सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण हालात में अर्धसैनिक बलों ने अहम भूमिका निभाई है और देश की सुरक्षा में अनगिनत बलिदान दिए हैं।
सरकार के फैसलों पर उठे सवाल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए विधेयक और फैसलों से अर्धसैनिक बलों के जवानों के अधिकारों पर असर पड़ा है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के बावजूद पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा अभी तक लंबित है, जिससे जवानों और उनके परिवारों में नाराजगी बढ़ रही है।

बड़ी संख्या में जुटने की अपील
एलायंस के प्रतिनिधियों ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और परिवारों से इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आंदोलन जवानों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी का एकजुट होना जरूरी है।


More Stories
जीवनशैली रोगों से निपटने के लिए एकीकृत चिकित्सा प्रणाली पर जोर
पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम
महाकुंभ से चर्चा में आए ‘आईआईटी बाबा’ ने रचाई शादी
उत्तम नगर डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने पिता और चाचा की ली जान
पुलिस थानों में CCTV लगाने पर केंद्र सरकार को दो हफ्ते की मोहलत
नजफगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम