महाकुंभ से चर्चा में आए ‘आईआईटी बाबा’ ने रचाई शादी                                            

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पत्नी संग पहुंचे झज्जर -सुर्खियों में फिर आए अभय सिंह

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा का केंद्र बने हरियाणा निवासी ‘आईआईटी बाबा’ अभय सिंह एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका आध्यात्मिक जीवन नहीं बल्कि उनका निजी जीवन है। लंबे अंतराल के बाद जब वह अपने पैतृक स्थान झज्जर पहुंचे तो उनके साथ एक खास शख्स भी मौजूद था—उनकी पत्नी। इस दौरान उन्होंने स्वयं इस बात का खुलासा किया कि वह विवाह बंधन में बंध चुके हैं, जिससे उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सादगी से हुई शादी, पत्नी हैं इंजीनियर
अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु निवासी प्रतीका के साथ फरवरी महीने में मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से सात फेरे लिए। प्रतीका पेशे से इंजीनियर हैं और दोनों की मुलाकात करीब एक वर्ष पहले हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ गहरा हुआ और अंततः दोनों ने विवाह का निर्णय लिया। दोनों का कहना है कि वे अपने इस फैसले से बेहद खुश हैं और जीवन के नए अध्याय को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

झज्जर दौरे के दौरान दिखी लोगों की उत्सुकता
बताया जा रहा है कि अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ बैंक संबंधित केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए झज्जर पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने अधिवक्ता पिता के चैम्बर में भी गए, जहां उनसे मिलने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे और उनकी पत्नी अब एक साझा उद्देश्य और सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

परिवार और जीवन को लेकर दिया बयान
परिवार से मुलाकात के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वह अपने माता-पिता से जरूर मिलेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि बड़े लक्ष्य के लिए कभी-कभी छोटे दायरे से बाहर निकलना पड़ता है। उनका यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox