नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- ऋषिकेश में गंगा बैराज पर उस समय एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब एक निजी कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल उत्तराखंड में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस सफल परीक्षण ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में राज्य में हवाई पर्यटन का विस्तार तेज़ी से होने वाला है।

सरकार की दूरदर्शी योजना का परिणाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार परिवहन और पर्यटन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दे रही है। सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की दिशा में उठाया गया यह कदम उनकी दूरदृष्टि और विकासात्मक सोच को दर्शाता है। ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस सेवा की संभावनाएं अब वास्तविक रूप लेती नजर आ रही हैं।
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इससे देश-विदेश के पर्यटक कम समय में सीधे उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
भविष्य की बड़ी योजना
सरकार की योजना है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य जलाशयों तक किया जाए। इससे उत्तराखंड को देश के प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ होगा। यह पहल राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला सकती है।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया