नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- चश्मे बुद्दूर, ग़दर- एक प्रेम कथा और धुरंधर- 2 जैसी फिल्मों में काम करने वाले राकेश बापट चर्चा का विषय बने हुए हैं| जंहा एक तरफ एक्टर बापट के लिए तारीफों के पुल बांधे जाते थे वंही दूसरी ओर सार्वजानिक आलोचना का विषय बन गये, जिसे लेकर उन्होंने अब माफी मांगी है|
राकेश बेदी कि एक पुरानी विडियो क्लिप ने उन्हें गिल्ट में डाल दिया| जिससे पूरा मामला विवाद में बदल गया| ‘धुरंदर’ और ‘धुरंधर- द रिवेंज’ में अपने रोल के लिए सराहे जाने वाले इस एक्टर ने संविधान निर्माता ब. आर. अंबेडकर की चर्चा करते समय ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल किया था|
आखिर क्यों बने राकेश बेदी विवाद का शिकार-
मामला उस समय सामने आया जब आजाद समाज पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जायसवार ने वीडियो ऑनलाइन शेयर किया। क्लिप में साफ़- साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक्टर बेदी ने डॉ. अंबेडकर के हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए किए गए कार्यों के बारे में बात करते हुए ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग करते हुए सुना गया| यह जानते हुए कि भारत में ये शब्द अब व्यापक रूप से अनुचित माना गया है उसके बावजूद भी उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया| देश में हरिजन शब्द का आधिकारिक उपयोग को बंद कर दिया गया है| नेता कैलाश जायसवाल ने बहुत ही निंदा करते हुए आलोचना व्यक्त की और व्यक्तिगत बातचीत कर बेदी को सार्वजानिक रूप से माफी मांगने को कहा|
राकेश बेदी ने सभी से मांगी माफी-
विवाद के अधिक बढ़ने पर, राकेश बेदी का एक माफी मांगते हुए विडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमे उन्होंने निराशा जताते हुए माफी मांगी है और साथ ही बताया कि उन्हें इस बात कि जानकारी नही थी कि यह शब्द प्रतिबंधित है| बेदी ने कहा- उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नही था|
उन्होंने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों। मैं राकेश बेदी हूं। कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें मैंने कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों, हरिजन और पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने उनके उत्थान के लिए बहुत मेहनत की|’
उन्होंने आगे कहा कि मैंने ऐसा जानबूझकर नही किया ‘लेकिन अगर हरिजन शब्द के मेरे प्रयोग से किसी व्यक्ति या समाज को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा। मुझे नहीं पता था कि यह शब्द प्रतिबंधित है।’


More Stories
‘2026 Wedding Season’ – ‘Under Budget’: 4 ग्राम मांग टीके ने बढ़ाई दुल्हन की धड़कन
“22 कैरट गोल्ड” हुप्स: अपनी डेली लाइफ के लुक को करें लक्ज़री लुक में चेंज
डीडी और पोगों के बाद चर्चा में बॉलीवुड की रामायण, ऋतिक ने जताई नाराजगी!
दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार
एसजीटीयू में ‘सिनर्जी-ज्ञानोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़, नवाचार और अनुसंधान पर जोर
ऐतिहासिक रविवार: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने दो बड़े मंचों पर लहराया परचम