“22 कैरट गोल्ड” हुप्स: अपनी डेली लाइफ के लुक को करें लक्ज़री लुक में चेंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“22 कैरट गोल्ड” हुप्स: अपनी डेली लाइफ के लुक को करें लक्ज़री लुक में चेंज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोने-चांदी की बढती कीमतों ने मिडिल क्लास के लोगों को ये सोचने पर बाधित कर दिया है कि वो कभी सोना खरीद पाएंगे या नही? बदलते फैशन के दौर में अब भारी-भरकम गहनों की जगह ‘मिनिमलिस्टिक’ और ‘एलिगेंट’ ज्वेलरी ने ले ली है। आजकल महिलाएं अपनी डेली लाइफ और ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए 22 कैरट गोल्ड हूप्स (Hoops) को सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। चाहे फॉर्मल सूट हो, कैजुअल जींस-टॉप या फिर साड़ी, गोल्ड हूप्स हर ऑउटफिट के साथ एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं।

डेली वियर के लिए क्यों खास हैं 22 कैरट गोल्ड हूप्स?
.
गोल्ड हूप्स न केवल दिखने में क्लासी लगते हैं, बल्कि इनके कई ऐसे फायदे हैं जो इन्हें डेली लाइफ के लिए बेस्ट चॉइस बनाते हैं।
. सदाबहार फैशन (Timeless Trend): हूप्स का फैशन कभी पुराना नहीं होता। 22 कैरट शुद्धता के साथ इनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है।
. वर्सटैलिटी: इन्हें आप सुबह ऑफिस मीटिंग्स से लेकर शाम की डिनर डेट तक, बिना बदले पहन सकती हैं।

इन 3 डिज़ाइन्स से बदलें अपना लुक:

  1. क्लासिक स्लीक हूप्स (Classic Sleek Hoops): अगर आप बहुत ज्यादा चमक-धमक पसंद नहीं करतीं, तो पतले और प्लेन गोल्ड हूप्स आपके लिए बेस्ट हैं। यह आपके चेहरे को एक शार्प और प्रोफेशनल लुक देते हैं।
  2. ट्विस्टेड और टेक्सचर्ड हूप्स (Twisted & Textured): सादे हूप्स को थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए आप ट्विस्टेड डिज़ाइन चुन सकती हैं। इसमें रोशनी पड़ने पर गोल्ड की चमक और भी निखर कर आती है।
  3. स्मॉल बाली स्टाइल (Huggie Hoops): छोटे हूप्स जो कान से चिपके रहते हैं, वे उन महिलाओं के लिए बेहतरीन हैं जो एक्टिव लाइफस्टाइल जीती हैं। यह सिंपल कुर्तियों के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox