‘2026 Wedding Season’ – ‘Under Budget’: 4 ग्राम मांग टीके ने बढ़ाई दुल्हन की धड़कन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘2026 Wedding Season’ – ‘Under Budget’: 4 ग्राम मांग टीके ने बढ़ाई दुल्हन की धड़कन

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अब लग्जरी और स्मार्ट शॉपिंग का संगम देखने को मिल रहा है। ज्वेलरी मार्केट में इस समय ‘4 ग्राम गोल्ड मांग टीका’ सबसे हाई ट्रेंड बना हुआ है। भारी-भरकम गहनों का दौर अब धीरे – धीरे खत्म हो रहा है, और उनकी जगह लाइटवेट गहनों ने ले ली है, जो दिखने में ‘हैवी’ लेकिन पहनने में ‘पंख’ जैसे हल्के हैं।

आखिर खास क्या है इस ट्रेंड में?
आज की आधुनिक महिलाएं ऐसे गहने पसंद कर रही हैं जो न केवल अलमारी की शोभा बढ़ाएं, बल्कि जिन्हें बार-बार इस्तेमाल भी किया जा सके।

कारीगरी का कमाल: लेजर-कटिंग और बारीक जालीदार (Filigree) तकनीक की मदद से अब ज्वेलर्स मात्र 4 ग्राम सोने में ऐसा बड़ा आकार दे रहे हैं, जो पहले 8-10 ग्राम में ही मुमकिन था।

किफायती निवेश: 4 ग्राम सोना एक ऐसा निवेश है जो बजट पर भारी नहीं पड़ता और भविष्य के लिए एक एसेट भी बन जाता है।

मिक्स एंड मैच: इन टीकों की खासियत यह है कि इन्हें भारी लहंगे से लेकर हल्की शिफॉन साड़ी तक, हर चीज के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

इन 3 डिज़ाइन्स की है सबसे ज्यादा चर्चा:
पेटीट ड्रॉप डिज़ाइन (Petite Drop):
इसमें नीचे की ओर एक छोटा सा कुंदन या मोती लगा होता है, जो माथे के बीचों-बीच एक ठहराव लाता है। यह ‘सिंपल और सोबर’ लुक के लिए बेस्ट है।

पैस्ले मोटिफ्स (Kairi Design): पारंपरिक कैरी (अंबिया) के डिज़ाइन वाले मांग टीके सदाबहार हैं। 4 ग्राम में इनके किनारों पर महीन दानेदार काम इन्हें बेहद प्रीमियम लुक देता है और ये दुल्हन के गोल आकार फेस पर काफी अच्छा, सिंपल और एलिगेंट लुक देता है|

मल्टी-लेयर चेन टीका: इसमें टीके के साथ बारीक चेन लगी होती हैं जो बालों में फिक्स हो जाती हैं। यह हल्का होने के बावजूद पूरे सिर को एक भरा-भरा लुक देता है। इससे दुल्हन का फेस हल्का और खाली-खाली नही लगता|

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox