लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-रिश्तों में दूरी बनी बड़ी वजह

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी लव लाइफ का सबसे बड़ा कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रहा है। शूटिंग, म्यूजिक और लगातार ट्रैवलिंग के चलते रिश्तों को समय देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में यह समस्या आम है और कई लोगों को इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इंडस्ट्री लाइफ और पर्सनल लाइफ का टकराव
एक्ट्रेस के मुताबिक, जब उन्हें काम से फुर्सत मिलती है, तब तक सामने वाला व्यक्ति अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाता है। ऐसे में रिश्तों में संतुलन बनाना आसान नहीं होता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर वह किसी तेलुगु लड़के को डेट करें तो शायद भाषा भी सीख जाएं। यह बयान उनके हल्के-फुल्के और ईमानदार स्वभाव को दर्शाता है।

प्यार में बन जाती हैं ‘घरेलू’
श्रुति हासन ने अपने व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को साझा करते हुए बताया कि जब वह किसी रिश्ते में होती हैं तो पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं। वह अपने पार्टनर का खास ख्याल रखती हैं, उनके लिए खाना बनाती हैं और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ऐसा उसी व्यक्ति के लिए करती हैं, जो उनकी भावनाओं की कद्र करता हो।

करियर में व्यस्त, कई बड़ी फिल्में लाइनअप
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म कुली में दिख चुकी हैं और अब ट्रेन तथा सालार 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी, जिसमें वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox