‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पुराना किरदार और नया कनेक्शन

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अभिनेता राकेश बेदी खूब सुर्खियों में हैं। दर्शक उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, खासकर फिल्म के क्लाइमैक्स में उनके किरदार ने सभी को चौंका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि करीब 12 साल पहले भी उन्होंने खुद को ‘धुरंधर’ बताया था। उस समय वह लोकप्रिय टीवी शो कुबूल है में इमिग्रेशन ऑफिसर के रूप में नजर आए थे, जहां उनका किरदार ‘धुरंधर बटावडेकर’ काफी चर्चित हुआ था।

वायरल हुआ पुराना वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने किरदार के जरिए सख्त और प्रभावशाली अंदाज में दिखाई देते हैं। इस वीडियो में उनका संवाद और ‘धुरंधर’ नाम का इस्तेमाल अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म से जुड़ा हुआ लग रहा है। फैंस इस संयोग को लेकर हैरानी जता रहे हैं और इसे खास कनेक्शन मान रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ में निभाया दमदार रोल
फिल्म धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली नाम के एक प्रभावशाली और विवादित राजनेता का किरदार निभाया है। इस किरदार में उन्होंने कभी हल्के-फुल्के अंदाज तो कभी गंभीर रूप दिखाया, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। कहानी में उनके किरदार के कई राज धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिससे फिल्म और भी रोचक बन जाती है। फिल्म में रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स और दमदार स्टारकास्ट इस सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox