
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- पुदुचेरी में आगामी 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में राज्य के गृह मंत्री ए. नमासिवायम को मन्नादीपेट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं राज भवन सीट से वी.पी. रामालिंगम को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अनुभवी और मजबूत चेहरों को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की है।
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुआ फैसला
पार्टी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के नामों पर मुहर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जारी की गई उम्मीदवारों की पूरी सूची
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
मन्नादीपेट – ए. नमासिवायम
ओस्सुडू (एससी) – ई. थीप्पैनथन
कालापेट – पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम
राज भवन – वी.पी. रामालिंगम
मुदलियारपेट – ए. जॉनकुमार
मनावेली – एम्बालम आर. सेल्वम
तिरुनल्लार – जी.एन.एस. राजशेखरन
नेरावी-टीआर पट्टिनम – टीकेएसएम मीनाक्षी सुंदरम
माहे – ए. दिनेशन
आगे और नामों का इंतजार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह पहली सूची है और आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकते हुए मजबूत प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर रही है।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत