नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राम मंदिर के निर्माण की तैयारियों को लेकर यूपी सरकार ने कवायद आरंभ कर दी है। निर्माण से पहले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, मुख्य सचिव समेत अयोध्या के जिलाधिकारी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई यानि कल होगी। जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर निर्णय किया जायेगा। ट्रस्ट की बैठक से पहले सीएम योगी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। ट्रस्ट की इस बैठक में मंदिर के शिलान्यास की तारीख पर मुहर लग सकती है। वहीं, इससे पहले गुरुवार को राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस नृपेंद्र मिश्र के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की हुई मीटिंग से बाहर निकले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।
श्री चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तिथि की घोषणा 18 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। आज की बैठक में 18 जुलाई की बैठक के एजेंडे पर भी चर्चा हुई। बैठक में नृपेंद्र मिश्र के साथ राम जन्म भूमि सुरक्षा सलाहकार व बीएसएफ के पूर्व डीजी केके शर्मा, आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज झा, एसएसपी आशीष तिवारी और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भी शामिल हुए।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा