अमेरिकी चुनावः सर्वे में जो बिडेन से पिछड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिकी चुनावः सर्वे में जो बिडेन से पिछड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूएसए/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और अमेरिका में चुनाव को लेकर लगातार नए सर्वेक्षण हो रहे हैं। क्विनियाक विश्वविद्यालय के सर्वेक्षण में राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनावों में बेहतर अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण मुद्दा बनाया हुआ है लेकिन लोगों के अनुसार ट्रंप हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। जिसकारण राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन से 15 अंको से पिछड़ रहे है।
इस सर्वेक्षण में रजिस्टर्ड मतदाताओं में से 52 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि वे आम चुनाव में बिडेन का समर्थन करेंगे। वहीं, केवल 33 फीसदी मतदाताओं ने ट्रंप को समर्थन देने की बात कही। बुधवार को एनबीसीध्डब्ल्यूएसजे के सर्वेक्षण में भी बिडेन ट्रंप से आगे निकल रहे थे। दोनों के बीच जीत का अंतर भी बढ़ रहा है। इस सर्वे में भी बिडेन को 51 फीसदी मतदाताओं का समर्थन है, जबकि ट्रंप को केवल 40 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला। सर्वेक्षणों में पाया गया कि अमेरिकी जनता अर्थव्यवस्था के मामले में ट्रंप के निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज है। यह नाराजगी नकारात्मक समीक्षा के रूप में अब बाहर आ रही है। 53 प्रतिशत वोटर ट्रंप को अस्वीकार करने के पक्ष में हैं।
क्विनियाक के पहले हुए सर्वेक्षण में मतदाताओं ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर ट्रंप को सकारात्मक रेटिंग दी थी, लेकिन अब हुए सर्वेक्षण में 53 प्रतिशत वोटरों ने ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में दिखाए प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया। नस्लवाद और कोरोना वायरस के मुद्दों पर भी अमेरिकी जनता ट्रंप प्रशासन को असफल मानती दिख रही है। एनबीसीध्डब्ल्यूएसजे के अनुसार 36 प्रतिशत पंजीकृत मतदाता मान रहे हैं कि राष्ट्रपति के रूप में सही कार्य कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox