महिला दिवस पर होंडा मानेसर हाफ मैराथन और पिंकाथॉन में BRG का शानदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरुग्राम/बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को खेल और फिटनेस का उत्सव देखने को मिला। होंडा मानेसर हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की दमदार उपस्थिति रही। समूह के लगभग 80 धावकों ने जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ग्रुप का मान बढ़ाया। इस दौरान कई प्रतिभागियों ने अपने-अपने वर्गों में विशेष स्थान प्राप्त किया।

बीआरजी के दीपक छिल्लर ने बताया कि धावकों ने हर दौड़ में पूरी लगन दिखाई। राजेश ने अपनी पहली हाफ मैराथन 1 घंटे 42 मिनट में पूरी की, जबकि महेंद्र ने 10 किलोमीटर दौड़ मात्र 34 मिनट में पूरी कर चौथा स्थान प्राप्त किया। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सुनील सिकरी ने भी 10 किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। धर्मवीर सैनी, सत्यवान डागर, सनी, नरेंद्र जांगड़ा, संजू सैनी और रोहतास समेत अन्य धावकों ने भी विभिन्न कैटेगरी में पदक और स्थान हासिल किया। इसके अलावा बसंत सिंह, उरिरेई देवी, महेश चंद, कविता सिकरी, डॉ. संतोष कुमार, रचित दलाल, नितिन राणा, नवीन डाबास, कमल पराशर, रवि कुमार वशिष्ठ, हंसराज विजयरण, अभय श्रीवास्तव, रूपेश कुमार, मनोज शौकीन, सुमित, पियूष राठी और सुरेश मेघवाल ने भी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।

महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पिंकाथॉन में भी बीआरजी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 6000 महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, स्वास्थ्य और फिटनेस का सशक्त संदेश दिया। दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर को पिंकाथॉन के एम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया गया, जिन्होंने प्रसिद्ध फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन के साथ कोर टीम मेंबर के रूप में आयोजन की जिम्मेदारी निभाई।

बीआरजी के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल स्वास्थ्य जागरूकता ही नहीं बढ़ाते बल्कि समाज में फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम समाज और शहर के लिए प्रेरणा बनेंगे और बीआरजी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox